कन्नौज, जुलाई 6 -- कन्नौज। स्थानांतरण के लिए काफी दिनों से आस लगाए शिक्षकों को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ९३ अन्र्तजनपदीय स्थानांतरण के आवेदन लिए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनको शासन को भेज दिया गया है। बीएसए संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन से चार कैटागिरी निर्धारित की गई थीं। इसमें पति-पत्नी, दिव्यांग, डायलेसेस, कैंसर पीडि़त को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री से संदर्भित कोई आवेदन है। हलांकि जिले में ऐसा कोई आवेदन नहीं आया जो कि मुख्यमंत्री से संदर्भित रहा है। अन्र्तजनपदीय स्थानांतरण के लिए ९३ शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शासन को भेज दिया गया। शासन से प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानांतरण सूची भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...