भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव का असर राज्य के यातायात पर पड़ने वाला है। 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए जिले से करीब 70 बसों और वाहनों को भेजा जा रहा है, जिससे शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। बिहार के 38 जिलों से लगभग 1000 से अधिक गाड़ियां चुनाव ड्यूटी में लगाई जा रही हैं। दरअसल, असम में एक फेज में चुनाव होने की वजह से वहां पर बसों की किल्लत हो गई थी, जिससे चुनाव आयोग ने बिहार सरकार से बस की डिमांड की थी। जिला परिवहन विभाग के मोटर यान निरीक्षक एसएन मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम तक 45 गाड़ियों को असम के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके लिए पहले निजी वाहन मालिकों के साथ बैठक कर गाड़ियों को एकत्रित किया गया, फिर उन्हें चुनाव कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.