कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का परिणाम परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी कर दिया है। जिले से 135 सीटों में 132 का चयन हुआ है। प्रत्येक चयनित छात्र-छात्रा को 9 से 12 तक प्रतिमाह दस हजार, 12 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी। नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा 9 नवंबर को शहर के आठ केंद्रों पर आयोजित हुई। 1561 ने प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर द्वितीय हसेरन से 11 का चयन हुआ। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से उनका यह मार्ग प्रशस्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...