बिजनौर, दिसम्बर 10 -- बिजनौर के ग्राम झलरी से 24 दिन पहले लापता हुई नाबालिक कनक को पुलिस ने 9 दिसंबर को सकुशल बरामद कर लिया। कनक 15 नवंबर को अपनी दोस्त फिरदौस के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हुई थी। बरामदगी के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश उप राज्य प्रमुख पंडित नरेश शर्मा की उपस्थिति में जिला प्रमुख वीर सिंह सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। चौधरी वीर सिंह ने बताया कि शिवसेना के निरंतर दबाव और आंदोलनों के बाद पुलिस ने 28 से 30 टीमों का गठन किया जिसका परिणाम कनक की बरामदगी के रूप में मिला। शिवसेना ने बिजनौर पुलिस से जिले से लापता अन्य 15 से 20 लड़कियों को भी जल्द खोजने की मांग की है।इस मौके पर मुकेश लांबा, विजय मोहन गुप्ता, अंतरिक्ष कौशिक, रोबिन सैनी ऋतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.