मथुरा, मई 8 -- जनपद में पांच साल से अधिक समय से तैनात दस इंस्पेक्टरों को डीआईजी रेंज आगरा ने गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया है। वहीं अन्य जिलों से तीन इंस्पेक्टरों को मथुरा भेजने के आदेश किये हैं। बताते चलें कि पुलिस विभाग में निर्धारित समय सीमा पूरी होने पर पुलिस कर्मियों का नियमानुसार गैर जनपद स्थानांतरण किया जाता है। डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय ने विगत दिन रेंज के जनपदों में पांच साल से अधिक समय से नौकरी करने वाले इंस्पेक्टरों को चिन्हित करते हुए 16 इंस्पेक्टरों को गैर जनपद स्थानांरतण आदेश जारी किया है। इसमें मथुरा जिले में विभिन्न थानों में तैनात इंस्पेक्टरों में थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर, इंस्पेक्टर राजकुमार को फिरोजाबाद, इंस्पेक्टर सुधीर सिंह को मैनपुरी, थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदम्बा सिंह, थाना प्रभ...