हाजीपुर, मार्च 14 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल हृदय योजना व मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से 97 बैच के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित तीन बच्चों को सर्जरी के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। इनमें जंदाहा प्रखंड के प्रेम कुमार,लालगंज के दिव्यांश कुमार व सहदेई बुजुर्ग के अनन्या कुमारी को बेहतर इलाज व सर्जरी के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों ने हरी झेडी दिखाकर बच्चों को पटना स्वास्थ्य समिति के लिए एम्बुलेंस से भेजा गया है,जहां बच्चे पटना एयरपोर्ट जाएंगे। इन बच्चों का अहमदाबाद के श्रीसत्य साई हृदय अस्पताल में सर्जरी होगा। इन मौके पर डीपीएम डॉ.कुमार मनोज,डीसीएम निभा रानी,डीडीए सुचित कुमार,डीईआईसी प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.