चाईबासा, जून 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण 2026: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 और 7 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंपमतदाता मैपिंग कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का मैपिंग एवं सत्यापन कार्य किया जा रहा है। जिले में उपलब्ध प्रतिवेदन के अनुसार कुल 10 लाख 84 हजार 390 मतदाताओं में से 8 लाख 68 हजार 566 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो कुल मतदाताओं का 80.10 प्रतिशत है। वहीं 2 लाख 15 हजार 824 मतदा...