गोपालगंज, नवम्बर 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में छह नवंबर यानि गुरुवार को मतदान होगा। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने और मतदाताओं की सुविधा को लेकर कई स्तर पर तैयारी की है। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया है। जिला निर्वाचन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 97 प्रतिशत से अधिक वोटरों को मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दी गयी है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 लाख 16 हजार 146 मतदाता हैं। इसमें से 17 लाख 62 हजार 25 मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांटी जा चुकी है। जिले के 2373 मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ ने अपने-अपने बूथ के संबंधित क्षेत्र में घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया है। डीएम सह जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.