भदोही, जून 26 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में अभी तक 86.75 फीसदी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराया है। अब आगे से रजिस्ट्री ना कराने वालों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में कुल दो लाख 46,842 किसानों के सापेक्ष अब तक दो लाख 14,435 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जो कुल लक्ष्य का 86.75 प्रतिशत है। शेष किसानों की रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में लगने वाले कैंप में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित कार्य एक ही स्थान पर किए जा रहे हैं। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, राजस्व विभाग के लेखपाल तथा पंचायत सहायक कैंपों में उपस्थित रहकर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।...