बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर और भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जनपद की आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र तथा सही 37 कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरित किया गया। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्टफोन वितरण, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास व आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा लोक भवन सभागार लखनऊ ...