मऊ, मई 1 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने मिल परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को औद्योगिक संकुल विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

परदहा मिल का निरीक्षण मंत्री ने कहा कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इस मिल को अब विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि...