जिले में 84096 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा
प्रयागराज, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए जिले के कुल 37 केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा होगी। जिले में कुल 84096 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नोडल अधिकारी डीसीपी प्रोटोकॉल पंकज ने बताया कि प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड-2025 लिखित परीक्षा 11 केन्द्रों पर आज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.