नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने गुरुवार को 84 लोगों को काटा। इसके इलाज के लिए ये लोग जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इन मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में इलाज के आए इन मरीजों में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं था। लिहाजा इन मरीजों को एंटी रेबीज सीरम की आवश्यकता नहीं पड़ी। सभी मरीजों को तीन खुराक वैक्सीन दी जाएगी। दूसरी और तीसरी खुराक के लिए मरीजों को तीसरे और सातवें दिन बुलाया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष कुत्ता काटने के मामलों में बढ़ोतरी भी हुई है। यह भी पढ़ें- कुत्ते के काटने से आधा दर्जन लोग घायल,इलाज राहत की बात यह है कि कुत्ता काटने के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2025 में जिले में एक लाख 60 हजार से अधिक को कुत्तों ने काटा था।पिछ...