दरभंगा, अप्रैल 30 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया, बेतिया कार्यालय यह भी पढ़ें- कदाचारमुक्त व पारदर्शी से होगी इंटर व मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट व मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई शनिवार से शुरू होगी।इसमें इंटरमीडिएट विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 02 से 11 मई तक आयोजित होगी। जबकि मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 02 से 6 मई तक ली जाएगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में 3220 परीक्षार्थियों के भाग लेने की संभावना है। इसमें 2233 मैट्रिक तथा 987 इंटरमीडिएट परीक्षार्थी हैं। दोनों ही परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। वार्षिक परीक्षा की तरह ही इंटरमीडिएट विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा की भी तैयारी की जा रही है।सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनि...