मधुबनी, अगस्त 30 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिले में बच्चों के नियमित टीकाकरण की स्थिति में सुधार हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (2023-24) के आंकड़ों की तुलना एनएफएचएस-5 (2019-21) से करने पर कई महत्वपूर्ण संकेतकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एनएफएचएस-6 के अनुसार 12 से 23 माह के 75.4 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ, जबकि एनएफएचएस-5 में यह 74.1 प्रतिशत था। यानी 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी। टीकाकरण कार्ड के आधार पर पूर्ण टीकाकरण 85 प्रतिशत रहा। बीसीजी टीकाकरण 95.7 प्रतिशत से बढ़कर 97.3 प्रतिशत हो गया। पेंटावैलेंट टीके की तीनों खुराक लेने वाले बच्चों की दर 85.7 प्रतिशत से बढ़कर 90.4 प्रतिशत हो गई है, जो 4.7 प्रतिशत की बड़ी छलांग है। खसरा युक्त टीके (एमसीवी) की पहली खुराक की कवरेज 91.2 प्रतिशत से बढ़कर 93.1 प्रतिशत हुई। 24 से 35 मा...