औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को लेकर जो अभियान चल रहा था, उसका समापन बुधवार को हो गया। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में यह प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही थी। बुधवार तक औरंगाबाद जिले में लगभग 72620 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार जिले में लगभग एक लाख 80 हजार 772 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। पूर्व में दो लाख 529 किसान इसका लाभ प्राप्त कर रहे थे। बाद में केवाईसी प्रक्रिया सहित कुछ किसानों के मृत होने और कुछ किसानों के द्वारा राशि लौटाने के बाद शेष एक लाख 80 हजार 772 किसान इसका लाभ ले रहे थे। इतने ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य करने का भी लक्ष्य तय किया गया है लेकिन अभी तक अंतिम तिथि को जोड़कर यह आंकड़ा पीछे चल रहा है। अंतिम दिन ब...