जमशेदपुर, जुलाई 14 -- जमशेदपुर। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत व्यावसायिक बकरा बकरी पालन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने इसके लिए आम सूचना जारी की है। इसके तहत जिला वासियों को योजना का लाभ मिल सकता है। एक इकाई में 100 बकरी और पांच बकरा शामिल होंगे। एक इकाई की कुल लागत 9 लाख 78 हजार रुपए आएगी। इसमें से लाभुक का अंशदान 30 प्रतिशत होगा। और 15 प्रतिशत अर्थात 1,48,700 रुपए उसका स्वयं का होना चाहिए। शेष लोन हो सकता है। हालांकि इसके लिए शर्त है कि आवेदक उद्यमी झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। और उसे पूर्व में बकरा-बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए। उद्यमी के पास अपना आधा एकड़ जमीन होना चाहिए। लीज होने की स्थिति में आवेदन स्वीकृति के समय भी कम से कम 10 साल का पट्टा होना चाहिए। योजना के आवेदक व्यक्ति ...