पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत 70 पंचायत में टीबी मुक्त कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत अभी तक जिले में 69 पंचायत में इस बावत कार्य क्रियान्वयन शुरु है। विभागीय जानकारी में इस अभियान के तहत कार्य क्रियान्वयन उपरांत 64 पंचायत में किए गए कार्य के बाद टीबी मुक्ति का दावा किया गया है। अब इस मामले में विभाग की ओर से सत्यापन का कार्य चलेगा। सत्यापन का कार्य 16 -28 फरवरी के बीच किया जायेगा। टीबी विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के अर्न्तगत किए गए कार्य पर अब सत्यापन का कार्य किया जाना है। सत्यापन के बाद टीबी मुक्त की स्थिति है या नहीं यह तय होगा। डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि जिले में टीबी मुक्त अभियान का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इस...