अमरोहा, मई 6 -- अमरोहा, संवाददाता। प्रीपेड बिजली मीटर की व्यवस्था समाप्त किए जाने के बाद जिले में करीब 68 हजार प्रीपेड मीटर फिर से पोस्टपेड किए जाएंगे। उपभोक्ताओं के घरों पर प्रीपेड मोड में बदले गए मीटरों को भी पोस्टपेड किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने के बाद बिजली कटने और रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। हालांकि स्थानीय विभागीय अफसरों को अभी इस ओर शासनादेश का इंतजार बना है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को समाप्त करने की घोषणा की है। इससे जिले के करीब 68 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने के बाद बिजली कटने और रिचार्ज करने के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को राहत, दो से तीन दिन म...