आजमगढ़, अप्रैल 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्राम पंचायतों के मिनी सचिवालय कहे जाने वाले पंचायत भवनों की स्थिति जिले में ठीक नहीं है। अभी 65 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि 15 ग्राम पंचायतों में विवादित भूमि के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 1745 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनकर तैयार हैं। वहीं, जीर्ण-शीर्ण हो चुके 78 पंचायत भवनों के ध्वस्तीकरण में विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। जनपद में कुल 1810 ग्राम पंचायतें हैं। नियमत: हर ग्राम पंचायत में एक पंचायत भवन होना चाहिए, जहां ग्राम पंचायत की बैठकों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें। जनपद में 1745 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनकर तैयार हैं। जबकि 65 ग्राम पंचायतों में अभी तक पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसमें 1...