मोतिहारी, फरवरी 2 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से मीडिया कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। जिले के सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि जिले भर में 10 फ़रवरी से एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिले के 63 लाख योग्य व्यक्तियों को सर्वजन दवा खिलाई जाएगी। इस दवा का सेवन हाथी पांव, फाईलेरिया से बचाव के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि अभियान की सफलता के लिए सभी लोग सर्वजन दवा जिसमे डीईसी व अलबेण्डाजोल की गोली है, उसे आशा या स्वास्थ्य कर्मियों के देखरेख में उनके सामने खिलाया जाएगा। इस मौके पर सीएस डॉ दिलीप कुमार, एसीएमओ एसएन सत्यर्थी के द्वारा विकलांग...