गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में रविवार को चार केंद्रों पर यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में हुई, लेकिन आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 1774 में से 1075 ने परीक्षा छोड़ दी तो वहीं, दूसरी पाली में अनुपस्थित रहने वाले की संख्या बढ़कर 1113 हो गई। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित पहली पाली की परीक्षा में 39.40 फीसदी उपस्थिति रही। इसमें कुल पंजीकृत 1774 में से 699 ने परीक्षा दी और 1075 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक की दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 1774 में से 661 ने परीक्षा दी और 1113 अनुपस्थित रहे। इसमें 37.26 फीसदी उपस्थिति रही.

बायोमेट्रिक जांच और सख्त चेकिंग के बाद मिला ...