भदोही, मार्च 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले के कुल 56 ईदगाहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद त्योहार की बधाई दी। सुरक्षा के मद्दूनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही। डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य अधिकारी भदोही शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। ईद त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खास ही उत्साह देखने को मिला। सुबह ईदगाहों पर नमाज पढ़ने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी। साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस नजर आए। भदोही शहर, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, उगापुर, समेत जिले भर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.