सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की रफ्तार धीमी पड़ने से तय समय पर इस मद की राशि से आवास कार्य पूर्ण नहीं हो रहा। इस कारण से जिले में 5554 लाभुकों का आवास राशि के अभाव में अटक गई है। इससे लाभुकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह लंबित भुगतान वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 से संबंधित है। पीएम आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य गरीब व बेघर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन समय पर राशि नहीं मिलने से इसका लाभ जमीनी स्तर पर बाधित हो रहा है। बताया जा रहा कि, जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 व 25-26 में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 23100 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसमें 22780 आवास की स्वीकृति दी गई। इस क्रम में पहले किस्त की राशि 22352, दूसरे किस्त की राशि 19100 व तीसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.