फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में राशन वितरण की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले 10 दिनों से सरकारी राशन डिपो का सर्वर ठप होने के कारण राशन वितरण का काम ठप पड़ा है, जिससे करीब राशन डिपो पर ताले लटकने की नौबत आ गई है। मजबूरीवश लोगों को बाजार से महंगे रेट पर सामान खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। जिले करीब 550 राशन डिपो है। इनसे करीब चार चार लाख राशन कार्ड धारक जुड़े है। इन डिपो पर प्रत्येक रंग के कार्ड के हिसाब से ढाई से पांच किलो प्रत्येक व्यक्ति राशन वितरण किया जाता है। लेकिन पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन सर्वर ठप हाेने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन लेने के लिए गरीब तबके के लोग रोजाना सुबह से शाम तक डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।...