कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कोडरमा में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर सकारात्मक पहल जारी है। इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज के निदेशानुसार जिले के कुल 51 यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषणाहार किट का वितरण किया गया। जिला प्रशासन की यह पहल टीबी उन्मूलन मिशन को नई ऊर्जा देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सामुदायिक योगदान का प्रेरक उदाहरण बनी है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा 8 मरीजों, जबकि विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा 43 मरीजों को पोषणाहार किट प्रदान की गई। किट में दाल, चना, मूंगफली, गुड़ और सोयाबीन तेल शामिल थे। किट वितरण कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.