जिले में 500 स्थानों पर रोपे 37.63 लाख पौधे
कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। जिले में रविवार को 500 से अधिक स्थानों पर 37.63 लाख पौधे लगाए गए। पौधरोपण का आगाज चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण व वनावरण संवर्धन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ वर्षों से पौधरोपण अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' का उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाए। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से सूबे में 33 करोड़ पौधरोपण पवित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.