समस्तीपुर, दिसम्बर 1 -- समस्तीपुर। जिले में खुलेआम चल रहे अवैध जांच घरों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सच्चाई चौंकाने वाली है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना योग्य डॉक्टर-तकनीशियन के ये केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें मैट्रिक व इंटर पास युवक तक भोले-भाले मरीजों की जांच कर रहे हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में है। शहर के काशीपुर, मोहनपुर, आदर्शनगर समेत कई इलाकों में धड़ल्ले से ऐसे फर्जी जांच घर चल रहे हैं, जिनका नेटवर्क गांवों तक फैला हुआ है। इन केंद्रों को कई निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालक डॉक्टरों का संरक्षण भी प्राप्त है, जहां जांच के लिए रिफर करने पर मोटी कमीशन की अदायगी होती है। कुछ महीने पूर्व सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला मुख्यालय से लेकर कल्याणपुर, मोहिउद्दीननगर समेत अन्य प्रखंडों में कई...