नोएडा, मई 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। श्रमिकों के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को जिले में पुलिस का सख्त पहरा रहा। संवेदनशील जगहों पर 50 ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही नियमित पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई, ताकि कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था न हो। श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों ने उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ यह दिन मनाया। सुबह की शिफ्ट से ही बड़ी संख्या में श्रमिक अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद सभी श्रमिक सामान्य रूप से अपने काम में जुट गए। बीते माह की ...