गया, मार्च 16 -- जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहर के प्रभावती अस्पताल कैंपस में 50 बेड का आयुष अस्पताल बनने वाला है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। लगभग एक एकड़ में बनने वाले इस अस्पताल में यूनानी, होमियोपैथिक व आयुर्वेदिक तरीके से मरीजों का इलाज होगा। यहां ओपीडी के साथ इंडोर में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से रहेगा लैस50 बेड के बनने वाला यह आयुष अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां आयुर्वेदिक सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर, इंडोर वार्ड जहां मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा। प्राकृतिक चिकित्सा और योग के साथ-साथ आधुनिक फिजियोथेरेपी की भी सुविधा लोगों को मिलेगी।दवा वितरण केंद्र, योग हॉल और हर्बल गार्डन की भी सुविधायहां दवा वितरण केंद्र में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की दवाएं नि:शु...