सीतापुर, मार्च 7 -- सीतापुर, संवाददाता। श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल लोनियनपुरवा की आठवीं की छात्रा अंजलि ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में अपनी मेधा का परचम फहराया। उन्होंने जिले में 50वीं रैंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया है। सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण में 52 अंक और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण (विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित) में 42 अंक प्राप्त कर कुल 94 अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता में सफल होने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 12,000 रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य ऋषि कुमार मिश्र ने बताया कि अंजलि न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल में भी अव्वल है। अभी पिछले फरवरी माह में एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्रारंभिक और मुख्य ट्रायल में ...