मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । रबी सीजन में फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के द्वारा 5 लाख 82 हजार 36 प्लॉट के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध 2 लाख 60 हजार 526 प्लॉट का सर्वे कर लिया गया है। जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 44.8 प्रतिशत प्लॉट का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे कर कृषि विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। इस कार्य में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मी जुटे हैं। इन ब्लॉक में लक्ष्य के विरुद्ध हुआ सर्वे : तुरकौलिया ब्लॉक में 20 हजार 588 प्लॉट के विरुद्ध 12 हजार 464 का सर्वे किया गया है। सुगौली में 24 हजार 737 प्लॉट के विरुद्ध 12 हजार 21 ,संग्रामपुर में 11 हजार 683 के विरुद्ध 5 हजार 990,रक्सौल में 18 हजार 376 के विरुद्ध 11 हजार 483, रामगढ़वा में 16 हजार 41...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.