बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। होली की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले भर में 450 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसको लेकर जगह-जगह होली महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। ज्योतिषविद व पुरोहितों की मानें तो आज शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे तक होलिका दहन पूजन का मुहूर्त है। इस दौरान सभी जगह होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को भद्रा होने के कारण बुधवार को होली खेली जाएगी। इसी के साथ होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। बलरामपुर जिले में प्रतिवर्ष होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी इस त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर होली महोत्सव समिति के पदाधिकारी व जिला प्रशासन एवं पुलिस कर्मी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार तीन मार्च को ग्रहण होने के कारण होली चार मार्च को ख...