चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में गर्मी और लू का असर लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों को बेहाल करने लगी है। घर हो या बाहर, रात हो या दिन कही चैन नहीं मिल रहा है। दिन में तपिश परेशान कर रही है तो रात में बिजली झेला रही है। दिन में गर्मी से आमजन का निकलना मुश्किल हो रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंडों पर यात्री परेशान दिखे। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, झुलस रहे लोग गर्मी का तापमान जिले में शनिवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। तपिश ऐसी है कि 44 डिग्री का तापमान 46 डिग्री महसूस करा रहा है। गर्म पछुआ हवा लोगों का शरीर झुलसा दे रही है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक तेज धू...