महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में 44 नए अन्नपूर्णा भवन बनेंगे। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के विभागीय बजट से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 86 लाख 24 हजार 900 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चयनित ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के खातों में प्रथम किश्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि अंतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग व आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी शासनादेशों के तहत जनपद में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के निर्देश दिए गए थे। इसके अनुपालन में 62 भवनों की मांग के सापेक्ष 44 भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए शासन द्वारा 8 लाख 46 हजार 245 रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इन गांवों व वार्डों में बनेगा अ...