सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पूरे दिन आसमान से बरसती आग, तेज धूप और दिनभर चलती गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम की तल्खी के चलते जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हालांकि तापमान में 24 घंटे में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन उसके बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह भी पढ़ें- तापमान पहुंचा 41.7 डिग्री, लू चलने का यलो अलर्ट इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में ...