वाराणसी, मार्च 24 -- फोटो : टीबी के नाम से कैप्शन : कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में निक्ष्य मित्र डॉ. स्वर्णलता सिंह को सम्मानित करते पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी-विश्व टीबी दिवस पर मंडलीय अस्पताल में विधायक ने प्रधानों को सम्मानित किया-387 में 19 ग्राम पंचायतों को लगातार तीसरी बार टीबी मुक्त होने का गौरव मिलावाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व टीबी दिवस पर मंगलवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की 694 में 387 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।जिले की 387 में 19 ग्राम पंचायतों को लगातार तीसरे वर्ष टीबी मुक्त होने का गौरव मिला है जबकि 235 पंचायतें लगातार दूसरे और 133 पंचायतें पहली बार इस श्रेणी में शामिल हुई हैं। अभिय...