चंदौली, अप्रैल 14 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में गेहूं उत्पादकता का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को सदर तहसील के धूरीकोट राजस्व ग्राम में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान धूरिकोट ग्राम निवासी किसान राजेंद्र सिंह के खेत में गाटा संख्या-44 में 43.33 वर्ग मीटर सम्बाहु त्रिभुज में क्रॉप कटिंग कराया गया। इसका तौल कराने पर 14.850 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 34.29 कुन्तल हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। किसानों से अपील किया कि अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंत...