पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणन (लाइफ सर्टिफिकेशन) अभियान को लेकर निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणन के अद्मतन प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। सभी प्रखंडों में बायोमेट्रिक सत्यापन कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहें। यह भी पढ़ें- 2649 विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण बचासमीक्षा प्रगति समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 3,58,084 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2,48,164 का बायोमेट्रिक सत्यापन पूर्ण हो चुका है। 1,09,920 लाभार्थियों का सत्यापन अभी लंबित है, जो कुल का लगभग 30.70% है। इसके अतिर...