जिले में 30 हजार लीटर घट गई पेट्रोल-डीजल की खपत
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। पेट्रोल और डीजल का प्रयोग कम करने की अपील का असर अब शहरियों पर दिखने लगा है। जिले में 20 से 30 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो गई है। कम से कम सरकारी आंकड़ों तो इसी बात की पुष्टि करते हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बीच पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल के कम इस्तेमाल की अपील की थी। इसका असर जिले में दिखने लगा। पहले दो दिन तो 10 हजार लीटर के आसपास पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम हुई। फिर 15 और वर्तमान में लगभग 30 हजार लीटर की प्रतिदिन खपत कम हो गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जिले में सामान्य तौर पर सात से आठ लाख लीटर पेट्रोल व डीजल की खपत प्रतिदिन होती है। वर्तमान में कमी आई है। हालांकि प्रत्येक पेट्रोलियम कंपनी से 15 दिनों के आंकड़े मांगे गए हैं। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.