हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिले के 30 फीसदी राशन कार्ड धारकों ने अपना ऑनलाइन सत्यापन नहीं कराया है। विभाग की अपील के बावजूद उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी कराने नहीं पहुंच रहे हैं। निर्धारित समय 30 मई तक अनिवार्य रूप से सत्यापन नहीं करने पर राशनकार्ड और दर्ज यूनिट को विभागीय पोर्टल पर अस्थाई रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है। असुविधा से बचने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने उपभोक्ताओं से ई केवाईसी कराने की अपील की है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राशन कार्ड में दर्ज यूनिटों की केवाईसी कर रहा है। जिले में 70 फीसदी राशन कार्डों की ई केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग तीन लाख 22 हजार राशन कार्डों का सत्यापन कर चुका है। लेकिन एक लाख 38 हजार राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपनी ई केवाईसी नहीं कराई है। इसके लिए उपभोक्ताओं ...