बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में 3 से 5 अप्रैल तक जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में 'बलरामपुर महोत्सव' का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। यह महोत्सव जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन संभावनाओं को एक मंच पर प्रस्तुत करेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आयोजन को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और समावेशी बनाने पर जोर दिया गया। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन गरिमामय और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक कलाएं, स्थानीय व्यंजन एवं हस्तशिल्प स्टॉल, विकास प्रदर्शनी और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित ह...