रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियो) अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत जिले के 1,71,477 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उपायुक्त ने अभियान की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सभी प्रभारी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- शुन्य से...