नैनीताल, मार्च 24 -- भीमताल, संवाददाता। जिले में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 27 मार्च से किया जाएगा। जो कि 10 अप्रैल तक चलेगा। मूल्यांकन को सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। कुल 107302 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी।शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मूल्यांकन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि समय पर मूल्यांकन पूरा होने से छात्रों के परिणाम घोषित करने में देरी नहीं होगी। भीमताल स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्य...