बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार को जबदस्त आंधी पानी के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 255 से अधिक विद्युत पोल धराशायी हो गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित कई अन्य क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। यूं तो जिला मुख्यालय पर सुबह दस बजे कटी बिजली आपूर्ति को शाम पांच बजे तक शुरू करा दिया गया था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी व्यवस्था को सुधारने में कम से कम दो से तीन दिनों का समय लगने की बात विभागीय अधिकारी बता रहे हैं। ऐसे में लाखों लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ेगा। स्थिति सोमवार को यह थी कि लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी पानी से सप्लाई फेल, शहर से गांव तक ब्लैक आउट जिले में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के बाद आंधी पानी का दौर शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.