आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 249426 राशन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिसके चलते इन उपभोक्ताओं का दिसंबर महीने का राशन रोक दिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। विभाग का कहना है कि अगर तीन माह के अंदर इन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन कार्ड की सूची से उनका नाम हटा दिया जाएगा। जिले में कुल 775629 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें 3432318 सदस्य हैं। शासन की तरफ से पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय कार्डधारकों में मृतक और अपात्रों को चिह्नित करने के लिए पिछले एक साल से ई-केवाईसी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को अपने कोटेदार के पास पहुंचकर ई-पास मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करानी है। अब तक 3098855 सदस्यों ने ई-केवाईसी कराई है। शेष 249426 सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इन सदस्यों द्वारा ई-केवाईसी नहीं...