सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में 24 स्थानों पर हेल्थ ग्रांट से ब्लाक पब्लिक हेल्थ सेंटर और सब सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 13.38 करोड़ से लागत से इस कार्य को कराया जाना है। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इस हेल्थ सेंटर के निर्माण से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इलाज के लिए काफी सहूलियत मिलेगी।

ब्लाक पब्लिक हेल्थ सेंटर का निर्माण जिला पंचायत विभाग से जिले में हेल्थ ग्रांट से ब्लाक पब्लिक हेल्थ सेंटर और सब सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिले के सभी ब्लाकों में ब्लाक पब्लिक हेल्थ सेंटर और सब सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन चिन्हि़त करने की की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी स्थल चिन्हि़त कर जिला पंचायत विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए...