पीलीभीत, जनवरी 23 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह परिसर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य थीम विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत होगी। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम परिसर में पंचायत राज विभाग, बैंक, कौशल विकास मिशन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, डूडा विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, नेडा विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...