सोनभद्र, मई 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। जिले में 24 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर भूमि चिन्हिकरण की प्रक्रिया शुर कर दी गई है। जिसके बाद किराए के भवन में संचालित किए जा रहे उपकेंद्रों को इसमें हस्तांतरित किया जाएगा।

नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लाभ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बन जाने से गांवों में रहने वाले लोगों को इलाज, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में जिले के 61 स्वास्थ्य उपकेंद्र किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं। किराये के भवनों में पर्याप्त जगह और जरूरी सुविधाओं के अभाव में मरीजों को कई तरह की पर...