मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर। जिले में 21 डॉक्टर कई वर्षों से गायब हैं। ये डॉक्टर सदर अस्पताल और 10 प्रखंडों के अस्पतालों में तैनात हैं। इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गायब डॉक्टरों की सूची मांगी थी। जिले से जिन डॉक्टरों की सूची भेजी गई है उनमें सदर अस्पताल से डॉ. सिपी प्रिया, मुशहरी से डॉ. प्रियंका कुमारी, बंदरा से डॉ. अर्चना सिंह, सकरा से डॉ. नेमत अंसारी, सरैया से डॉ. तुलिका सिंह, डॉ. देवेंद्र मोहन दिनकर, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राहुल कुमार, मीनापुर से डॉ. हुमा करीब, डॉ. मुकेश आजाद, डॉ. संजीत कुमार, मोतीपुर से डॉ. वेद प्रकाश साह, कुढ़नी से डॉ. ज्ञान प्रकाश, पारू से डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. अंशु कुमारी, डॉ. पुजीता कुमारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउ...